कानपुर में वृद्ध की हत्या, ईंट से सिर कुचलकर मार डाला
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र के पीरोड स्थित क्रिया घर में 59 वर्षीय कैलाश गौतम की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखकर पु ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। बजरिया थानाक्षेत्र के पीरोड स्थित स्थित क्रियाघर में रविवार देर रात नशेबाजी के विवाद में वृद्ध की सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह इलाकाई लोगों ने परिसर में खून और वृद्ध का शव पड़ा देखा जिससे सनसनी फैल गई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद एडीसीपी अर्चना सिंह बजरिया थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्वजन को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। भांजे की तहरीर पुलिस ने पिंटू किलौनी व उसके साथी समेत दो पर रिपोर्ट दर्जकर पिंटू को हिरासत में लिया है।
सीसामऊ नीम वाला हाता में रहने वाले 59 वर्षीय कैलाश गौतम अविवाहित थे। उनके परिवार में बहन मुन्नी और दो भांजे शिवकुमार और राहुल हैं। स्वजन ने बताया कि कैलाश ज्यादातर पीरोड स्थित क्रियाघर में ही रहते थे। वह वहां पर साफ-सफाई और देखभाल करते थे हालांकि वह शराब के लती थे। रविवार देर रात नशेबाजी के विवाद में सीसामऊ नीमवाला हाता में रहने वाले पिंटू किलौनी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कैलाश की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और भाग निकला।
सोमवार सुबह जब मुहल्ले के लेागों ने देखा तो स्वजन के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एडीसीपी अर्चना सिंह बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। क्रियाघर में शराब की बोतलें भी मिली हैं। वहीं यहां पर एक लावारिस बाइक और ई-रिक्शा भी खड़ा मिला। भांजे ने पिंटू किलौनी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम हुए पोस्टमार्टम में सिर की चार हड्डियां टूटने और काेमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्यारोपित पिंटू किलौनी को चमनगंज मो.अली पार्क के पास से हिरासत में लिया है।
-भांजे की तहरीर पर आरोपित पिंटू किलौनी और उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पिंटू को हिरासत में लिया गया है।
-अर्चना सिंह,एडीसीपी सेंट्रल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।