Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने पत्नी की कर दी नृशंस हत्या, पुलिस ने दबोचा

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:52 PM (IST)

    कानपुर के बर्रा में एक सेवानिवृत्त केस्को कर्मचारी साहेब लाल ने विवाद के बाद अपनी 65 वर्षीय पत्नी ललिता की साबड़ मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मृतका ललिता की फाइल फोटो व हत्या का आरोपित सेवानिवृत्त केस्कोकर्मी साहेब लाल। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के बर्रा इलाके में घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया, जब सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने अपनी ही पत्नी की साबड़ मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित घर से बाहर निकलकर मेनगेट के पास बैठ गया, जबकि अंदर खून से लथपथ पत्नी का शव पड़ा रहा। कुछ देर बाद पहुंचे भाई ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, खौफनाक मंजर देख उसकी चीख निकल गई।

    बर्रा में सेवानिवृत्त केस्को कर्मी ने विवाद के बाद साबड़ मारकर 65 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घर से बाहर निकलकर मेनगेट के पास आकर बैठ गया। कुछ देर बाद इलाके में रहने वाला आरोपित का भाई घर पहुंचा तो मेनगेट खोलते ही उसकी चीख निकल गई। उसने भाभी का खून से लथपथ शव देख भतीजों और पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी दक्षिण और एडीसीपी योगेश कुमार ने भी मौके पर आकर पड़ताल की। कर्रही पुरानी बस्ती निवासी 75 वर्षीय साहेब लाल केस्को से चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद से सेवानिवृत्त है। परिवार 65 वर्षीय पत्नी ललिता, दो बेटे महेंद्र, सुरेंद्र व चार शादीशुदा बेटियां आशा, ज्योति, सोनी व मोनी हैं। बड़ा बेटे महेंद्र मुहल्ले में ही बने दूसरे घर में परिवार के साथ रहता है, जबकि पुताई का काम करने वाला अविवाहित बेटा सुरेंद्र माता-पिता के साथ रहता है।

    सोमवार सुबह वह नौ बजे काम पर जरौली चला गया था, जबकि माता-पिता घर पर थे। आरोपित के भाई महेश ने बताया कि वह भाभी से मिलने के लिए करीब 10 बजे घर पहुंचा था। उस वक्त भाई साहेब लाल मेनगेट के पास बैठे थे। उसने भाभी के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोले। इस पर वह मेनगेट खोलकर अंदर घुसने हुआ तो सामने भाभी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही लोहे की साबड़ भी पड़ी थी।

    डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चाैधरी ने बताया कि विवाद के बाद हत्या की बात सामने आयी है, लेकिन किस बात को लेकर विवाद हुआ। इसका पता किया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करके आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ड्यूटी से पहले निभाया फर्ज: औरैया में नाले में गिरी कार, पुलिसकर्मी ने साहस दिखा बचाईं जिंदगियां