कानपुर के सिरकी मोहाल में लीकेज सिलिंडर से लगी आग, परिवार फंसा, दमकलकर्मियों ने बचाया
कानपुर के फीलखाना स्थित सिरकी मोहाल में लीकेज सिलिंडर से एक फ्लैट में आग लग गई, जिससे दूसरी मंजिल पर ...और पढ़ें
-1794419528137_m.webp)
सिरकी मोहाल के अपार्टमेंट के फ्लैट में आग बुझने के बाद अंदर पहुंचे दमकल कर्मी। पुलिस
HighLights
कानपुर के सिरकी मोहाल में लीकेज सिलिंडर से लगी आग।
दूसरी मंजिल पर फंसे परिवार के पांच सदस्यों को बचाया गया।
दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू।
जागरण संवाददाता, कानपुर। फीलखाना के सिरकी मोहाल की सकरी गली में बने अपार्टमेंट के फ्लैट में लीकेज सिलिंडर से आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई और दूसरी मंजिल पर परिवार के पांच लोग फंस गए। मौके पर लाटूश रोड फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंची, पर तंग गली की वजह से गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। दमकलकर्मियों ने सबसे पहले सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला। इसके बाद हौज पाइप लगाकर एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
सिरकी मोहाल में अनंता भवन की पहली मंजिल पर कारोबारी राजेंद्र जायसवाल परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे किचन में रखे सिलिंडर में गैस का रिसाव होने लगा। जब तक परिवार कुछ समझ पाता। उसमें आग लग गई। परिवार के लोग पहले खुद ही आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग बढ़ती गई और पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया।
उनका परिवार तो किसी तरह से शोर मचाते हुए नीचे आ गया, लेकिन दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के पांच लोग फंस गए। जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, सीएफओ दीपक शर्मा समेत अधिकारी व दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर दूसरी मंजिल के फ्लैट में पहुंचे और अंदर फंसे गुड्डू, शिवांश समेत पांच लोगों को पड़ोसी के मकान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसके बाद हौज रोल पाइप जोड़कर आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लीकेज सिलेंडर की वजह से आग लगी थी, पर समय रहते हुए परिवार को सुरक्षित निकाल आग बुझा ली गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।