Kanpur Events Today: यहां जानिए, कानपुर शहर में आज कहां, क्या और कौन से हैं कार्यक्रम
कानपुर शहर में 2 november 2025 Sunday को कई कार्यक्रम हैं। स्माल आर्म्स फैक्ट्री में कर्मचारियों के प्रदर्शन से लेकर हनुमान मंदिर में भजन संध्या के कार्यक्रम की जानकारी यहां पढ़ें....

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी आपके साथ साझा की जा रही है। इसके जरिए आप जान सकते हैं आज 2 november 2025 Sunday को शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/सेमिनार होने जा रहे हैं। कानपुर शहर में सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की कई कार्यक्रम हैं। रविवार को कुछ इस तरह है कार्यक्रम....
- प्रदर्शन: स्माल आर्म्स फैक्ट्री में कर्मचारियों का प्रदर्शन सुबह 6:30 बजे।
- विसर्जन: श्री सिद्ध सनातन सेवा न्यास द्वारा त्रिमूर्ति मंदिर गांधीग्राम में पूजित देव मूर्ति संग्रह एवं सामूहिक विसर्जन सुबह 9:30 बजे।
- रक्तदान शिविर: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा कांशीराम अस्पताल रामादेवी में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे।
- भजन संध्या: श्री सार्वजनिक हनुमान श्याम मंदिर बाबूपुरवा में भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे।
- सम्मान: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज नवाबगंज में वंदनम् समारोह सुबह 10 बजे।
- कार्यक्रम: जीएसवीएम मेडिकल कालेज आडिटोरियम में यूपीएपीआइसीओएन -2025 का आयोजन सुबह 11 बजे।
- गोष्ठी: तहारत मंच द्वारा मोहम्मद अली पार्क चमनगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जागरूकता अभियान व संगोष्ठी दोपहर 12 बजे।
- उद्घाटन: सिंधी वेलफेयर सेवा संस्थान के भवन का उद्घाटन सीएल मेमोरियल अस्पताल चौराह के पास सिंधी कालोनी शास्त्री नगर में दोपहर 12 बजे।
- समारोह: मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री हंस मंदिर आश्रम श्यामनगर बाई पास में सद्भावना सत्संग समारोह सुबह 10 बजे।
- तुलसी विवाह: अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा महिला शाखा द्वारा कृष्णा धाम तिलक नगर में तुलसी विवाह का आयोजन दोपहर 2 बजे।
- विसर्जन उत्सव: दैनिक जागरण व धर्म प्रसार जन कल्याण समिति द्वारा कालीघाट परमट ग्रीन पार्क गेट नंबर दो के सामने विसर्जन उत्सव दोपहर 2 बजे।
- शिविर: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाल परेड में रक्तदान शिविर का आयोजन दोपहर 3:30 बजे।
- नगर कीर्तन: गुरुद्वारा माता साहिब कौर हरजिंदर नगर से नगर कीर्तन का आयोजन दोपहर 3:30 बजे।
- शोभा यात्रा: श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर साकेत नगर में निशानोत्सव व शोभा यात्रा शाम 4 बजे।
- देव दीपावली: अखिल भारतीय ओमर-ऊमर वैश्य युवजन संघ द्वारा मेस्कर घाट कैंट में देव दीपावली उत्सव शाम 4:30 बजे।
- बैठक: सनातन सेवा सत्संग द्वारा कामद शाइनिंग स्टार्स अकादमी नया बर्रा थाना रोड विश्व बैंक में गीता प्रेरणा महोत्सव की बैठक शाम 4:30 बजे।
- समारोह: तिलक नगर नागरिक एसोसिएशन द्वारा तिलक नगर में दीपावली मिलन समारोह शाम 5 बजे।
- आल सोल्स डे: क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड द्वारा ईसाई कब्रिस्तान चुन्नीगंज में आल सोल्स डे पर प्रार्थना शाम 6 बजे।
यह भी पढ़ें- झोले में 20-20 के 5,290 सिक्के लेकर Gold चेन खरीदने पहुंचा दुकानदार, पत्नी को देना चाहता सरप्राइज..Video Viral
यह भी पढ़ें- कानपुर चिड़ियाघर में बढ़ेगा शेर का कुनबा, इंदौर से आएगी शेरनी
यह भी पढ़ें- Kanpur में 4 दिन से बंद घर में मिला हिंदू महिला का सड़ा शव, 8 साल से लिव इन में थी मुस्लिम युवक के साथ
यह भी पढ़ें- आइआइटी का 66 वां स्थापना दिवस आज, पूर्व छात्रों का होगा सम्मान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।