विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chauri Chaura Express Derail: कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतरे; यात्रियों में मचा हड़कंप

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 10:10 PM (IST)

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे प्रशासन में ...और पढ़ें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या सात के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के पटरी से कोच के पहिये। जागरण

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या सात के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के पटरी से कोच के पहिये। जागरण

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे

  2. शाम 5:05 बजे हुई घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ

  3. रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए, जांच के आदेश

जागरण संवाददाता, कानपुर। Chauri Chaura Express Derail: कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central Station) पर बुधवार शाम ट्रेन नंबर 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए। प्लेटफार्म नंबर सात से बमुश्किल 200 मीटर आगे चलने पर ही ये हादसा हो गया।

दूसरी ओर ट्रेन डिरेल और देरी होने की वजह से यात्रियों ने हंगामा भी किया, जिन्हें अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद चारों बोगियों को काटकर रात 7.59 बजे चौरीचौरा एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

kanpur chauri chaura express

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हंगामा करते यात्री। जागरण

 रात नौ बजे पटरी से उतरी चार बोगियों के यात्रियों के लिए रेलवे ने अलग से 10 बोगी की स्पेशल ट्रेन चलाई। वहीं हादसे के चलते वंदेभारत समेत 12 से ज्यादा ट्रेनें विलंब से रवाना हो सकीं।  

 

 

चारों कोच में 298 यात्री सवार थे

चौरीचौरा एक्सप्रेस बुधवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से शाम 5:03 बजे रवाना हुई। इसके दो मिनट बाद ही स्टेशन से आगे बढ़ते ही ट्रेन के चार कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 पटरी से उतर गए। चारों कोच की एक-एक ट्राली पटरी से उतर गई। इन चारों कोचों में अनवरगंज और सेंट्रल स्टेशन से कुल 298 यात्री सवार हुए थे।

Chauri Chaura Express derail in Kanpur Central station (3)

अधिकारियों की टीम गठित

डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को कोच से नीचे उतरवाया। कुछ देर बाद प्रयागराज से भी वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा.शिवम शर्मा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।

Chauri Chaura Express derail in Kanpur Central station (2)

घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच

चौरी चौरा एक्सप्रेस की चार बोगियों के पटरी से उतरने के मामले में उच्चस्तरीय अधिकारियों की जांच टीम दो से तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जांच के लिए अलग-अलग विभागों के उच्चाधिकारियों की एक टीम गठित की जाएगी, जो मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

Chauri Chaura Express derail in Kanpur Central station (1)

मेंटेनेंस की कमी तो हादसे की वजह नहीं

तकनीकी विभागों के कुछ कर्मियों की मानें तो ट्रेन के चलने से पहले ट्रैक की जांच ही नहीं की गई। नियमत: ट्रेन के जाने से पहले ट्रैक की जांच होनी चाहिए। हालांकि इस मामले में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बचता रहा। कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


तीन घंटे तक परेशान रहे यात्री

चौरी चौरा एक्सप्रेस में अनवरगंज और सेंट्रल स्टेशन से 298 यात्री सवार हुए। इनमें से 107 ने अनवरगंज व 191 सेंट्रल से सवार हुए। शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हुए हादसे के बाद यात्रियों को तीन घंटे तक स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में अपनी सीट को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया।

स्पेशल ट्रेन के अनाउंस के बाद यात्री हुए शांत

उन्हें अनाउंस करके बताया गया कि अलग से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। रात नौ बजे गोरखपुर तक के लिए 10 बोगियों की स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसमें कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 के यात्रियों सहित छह सामान्य व स्लीपर की बोगियां भी लगाई गईं।

प्रभावित बोगियों के यात्रियों के लिए अल्पाहार की सुविधा

सीपीआरओ ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही अल्पाहार की व्यवस्था की गई। जिन यात्रियों ने एसी की जगह स्लीपर में सफर किया है, उन्हें उनका अतिरिक्त किराया वापस किया जाएगा।

भरथना में 30 मिनट रुकी रही वंदे भारत

कानपुर रेल परिक्षेत्र में चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा। गाड़ी संख्या 22416 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार शाम 18:27 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डाउन लाइन में लाकर रोकी गई। 

कानपुर में हुए प्रमुख रेल हादसे

तारीख घटना / स्थान नुकसान / विवरण
20 नवंबर 2016 पुखरायां रेल हादसा 150 से अधिक मौतें
28 दिसंबर 2016 रूरा रेल हादसा 61 घायल
1 जनवरी 2017 अनवरगंज रेलखंड पटरी से छेड़छाड़
17 अगस्त 2024 साबरमती एक्सप्रेस 22 डिब्बे बेपटरी
8 सितंबर 2024 कालिंदी एक्सप्रेस सिलिंडर से टक्कर
11 नवंबर 2026 चौरीचौरा एक्सप्रेस चार डिब्बे पटरी से उतरे

 

यह भी पढ़ें- छठ पर घर जाने वालों को राहत, कानपुर होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।