आठवां आल इंडिया लॉयर्स T-20: सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने हाई कोर्ट इलेवन को 8 विकेट से हराया
कानपुर में आयोजित आठवें आल इंडिया लायर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने हाई कोर्ट इलेवन को आठ विकेट से शिकस्त दी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने हाई कोर्ट इलेवन को हराया।
जस्टिस एम अमरनाथ मैन आफ द मैच चुने गए।
जस्टिस अनीश गुप्ता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने।
जागरण संवाददाता, कानपुर। आठवें आल इंडिया लायर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को 10 ओवर के मुकाबले में सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने हाई कोर्ट इलेवन को आठ विकेट से शिकस्त दी। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर जस्टिस एम अमरनाथ मैन आफ द मैच और जस्टिस अनीश गुप्ता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में सुप्रीम कोर्ट इलेवन के कप्तान सीनियर जस्टिस विक्रम नाथ ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली की कप्तानी में हाई कोर्ट इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू की। टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए जस्टिस गौतम चौधरी ने 16 रन बनाए। दूसरे छोर पर जस्टिस पीके गिरि ने छह रन बनाकर उनका साथ दिया। दो विकेट गिरने के बाद जस्टिस अजीत कुमार ने नाबाद 11, जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा ने दो और जस्टिस राजीव ने नाबाद आठ रन बनाए।
टीम को दिलाई जीत
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सुप्रीम कोर्ट इलेवन ने 7.2 ओवर में शानदार प्रदर्शन किया। दो विकेट पर 64 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सीनियर जस्टिस विक्रम नाथ ने चार, जस्टिस राजन राय ने चार, जस्टिस सौरभ श्याम ने नाबाद 16, जस्टिस अनीश गुप्ता ने एक, जस्टिस एम अमरनाथ ने 16, जस्टिस एन रमन मूर्ति ने दो रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें- 'पापा मैं जान दे रहा हूं, पुलिस मांग रही 5 लाख...', सुसाइड नोट लिख युवक ने दी जान, खुद पर लगे आरोप को बताया गलत
इस अवसर पर कानपुर के प्रशासनिक जज जस्टिस जेजे मुनीर, जिला जज अनमोल पाल, अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा, मंडलायुक्त कानपुर के. विजयेन्द्र पांडियन उपस्थित रहे।
