Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police के बेबाक बोल का वीडियो वायरल; सीओ बोले...जनता को बवाल करने दो, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:15 PM (IST)

    कानपुर देहात में शांति समिति की बैठक के दौरान सीओ संजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मा ...और पढ़ें

    वीडियो में विवादास्पद बात कहते सीओ। वीडियो ग्रैब

    वीडियो में विवादास्पद बात कहते सीओ। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) का एक वीडियो प्रचलित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रचलित वीडियो में सीओ संजय सिंह कथित रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जनता को जो करना है करने दो, दूर से खड़े होकर देखो, पुलिस मत पहुंचाना, सबक तो मिलेगा। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश देते हुए सीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।

    अकबरपुर तहसील में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ संजय सिंह, तहसीलदार पवन कुमार के साथ मौजूद थे। बैठक के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें सीओ की टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने अमूल वाहन प्रकरण और दारोगा से विवाद के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भी जांच में बचाया था और आगे भी बचा लेंगे।

    वीडियो प्रचलित होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। सीओ संजय सिंह ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर और तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया है। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले सड़क पर यातायात में बाधा बने अमूल वाहन को हटाने के दौरान पुलिस और वाहन चालक के बीच विवाद हुआ था। उसी घटना का उदाहरण देते हुए वह यह समझा रहे थे कि यदि लोग स्वयं नियमों का पालन करें और वाहन व्यवस्थित खड़े करें तो विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।

    मामले में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि सीओ को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस दावे और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में टनल के अंदर आमने-सामने आ गईं मेट्रो ट्रेनें, ब्रेक लगाने वाला कोई नहीं था, 20 मीटर पहले जो हुआ उसने रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- कानपुर पिता-पुत्र हत्याकांड: विराट नगर चौकी प्रभारी निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज

    यह भी पढ़ें- बकरीद पर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, 28 मई को सुबह 5 बजे से बदल जाएगा यातायात, इन रास्तों पर जाने से बचें

    यह भी पढ़ें- दुश्मन की नजर से बचेंगे सैनिक, भारतीय सेना के लिए कानपुर ओईएफ तैयार कर रहा खास बूट, बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान में भी आरामदायक

    खबरें और भी