Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर देहात में टोल प्लाजा पर कंटेनर ने कार को टक्कर मारते हुए 50 मीटर तक घसीटा, घटना CCTV में कैद

    Updated: Thu, 28 May 2026 10:35 PM (IST)

    कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। ...और पढ़ें

    हादसे का सीसीटीवी वीडियो

    हादसे का सीसीटीवी वीडियो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। बारा टोल प्लाजा के बूथ नंबर 11 पर सोमवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर कार को बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया।

    दुर्घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    इटावा के पछांय निवासी रविंद्र मिश्र अपने साथी गजनेर क्षेत्र के गोगूमऊ निवासी राजेश सिंह के साथ कार से सोमवार रात कानपुर जा रहे थे। बारा टोल प्लाजा पर बूथ नंबर 11 के पास पहुंचने पर उन्होंने फास्टैग स्कैन के लिए कार की रफ्तार धीमी की।

    Screenshot 2026-05-28 223422

    इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज गति से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बैरियर तोड़ते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई।

    हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया गया कि रविंद्र मिश्र को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्वजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले गए।

    दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला, जबकि कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अकबरपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 1115 करोड़ का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट, 730 दिन बंद रहेगा अनवरगंज-मंधना रूट, सर्वे भी शुरू