विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में हादसा, 50 फीट ऊंचे तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, झुलसकर नीचे गिरे दो मजदूरों की मौत

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:55 AM (IST)

कानपुर देहात के जरिहा गांव में ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. जरिहा गांव की ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में तेल टैंक फटा।

  2. वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके में दो श्रमिकों की मौत हो गई।

  3. फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। जरिहा गांव में संचालित टायर का तेल निकालने वाली ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में सोमवार शाम तेल टैंक में वेल्डिंग करते समय तेज धमाका हो गया। टैंक में भरे पायरोलिसिस आयल ने आग पकड़ ली और ऊंची लपटों की चपेट में आने से दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए और करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर दम तोड़ दिया। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

चर्चा रही कि कुछ अन्य लोग टैंक के अंदर भी गिरे हो सकते हैं। इस पर टैंक के अंदर तलाशी कराई गई, लेकिन कोई नहीं मिला। फैक्ट्री के पास फायर एनओसी होने की बात सामने आई है, हालांकि आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। टैंक फटने के डर से फैक्ट्री कर्मी भाग गए।

करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची तो दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिले की तीन और कानपुर की दो दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री कानपुर के रमेशचंद्र गुप्ता की बताई जा रही है। वह प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री भी हैं।

यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में दी जान, कानपुर में छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत से पहले इंस्टाग्राम-फेसबुक का डेटा किया साफ