एक्शन में कानपुर पुलिस, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर श्रमिकों को भड़काने वाले अब जाएंगे जेल
कानपुर देहात में श्रमिकों के वेतन वृद्धि प्रदर्शनों के बाद, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम थाने में इंस् ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर श्रमिकों को भड़काने वाले अब जाएंगे जेल!। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हाल ही में कई फैक्ट्रियों के बाहर श्रमिकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद अब इंटरनेट मीडिया मीडिया पर भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। साइबर क्राइम थाने में इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अरविंद फुटवियर, एस्ट्रल, प्राची लेदर और कानपुर एडबिल्स प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया था। अरविंद फुटवियर और एस्ट्रल में यह मामला दो दिन तक चला, जबकि अन्य फैक्ट्रियों में प्रशासन और प्रबंधन की पहल पर कुछ घंटों में ही मामला शांत करा लिया गया।
इस दौरान पुलिस और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो दिन पहले कानपुर एडबिल्स प्राइवेट लिमिटेड में भी श्रमिकों ने हड़ताल की थी, जिसे करीब चार घंटे बाद समझाकर समाप्त कराया गया।
इसी मामले में कंपनी के प्रबंधक सैय्यद मेराज अहमद ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स से श्रमिकों को भड़काने के उद्देश्य से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।
इन पोस्ट्स में नोएडा की तर्ज पर अधिक वेतन की मांग करने के लिए उकसाया जा रहा है, साथ ही 738 और 783 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जबकि शासन द्वारा एक अप्रैल से निर्धारित वेतनमान के अनुसार ही भुगतान किया जा रहा है।
खबरें और भी
प्रबंधन का कहना है कि इन भ्रामक सूचनाओं के चलते न केवल श्रमिकों में असंतोष बढ़ा, बल्कि बाहरी तत्व भी इसमें शामिल होकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान का पालन कराया जा रहा है और किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा।