Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे में मिलीभगत: लेखपाल निलंबित, ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:09 PM (IST)

    भोगनीपुर के अरहरियामऊ गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सहयोगी, भोगनीपुर(कानपुर)। अरहरियामऊ गांव में लेखपाल व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर भवनों का निर्माण शुरु करने के मामले में एसडीएम ने गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कही है।


    एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव के पास सवा बीघा जमीन अनुसूचित आबादी के लिए सुरक्षित है। ग्राम प्रधान व लेखपाल रविकरन की मिलीभगत से गांव के कई लोगों ने इस भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर भवन बनाना शुरु कर दिया था। सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की जानकारी पाकर 19 मई को नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश व अभिनव कुमार पुलिस बल लेकर अवैध कब्जा हटवाने गए थे। तब गांव वालों ने राजस्व अधिकारियों को ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा पट्टा कराए जाने का आश्वासन देकर भवन निर्माण किए जाने की जानकारी दी थी।

    ग्रामीणों के विरोध पर अवैध कब्जा हटवाने गए राजस्व अधिकारी बैरंग लौट गए थे। एसडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से अरहरियामऊ गांव में आबादी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन बनाए जाने की जानकारी मिली है। लेखपाल की मिलीभगत होने के कारण उसने अवैध कब्जे की जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं दी।

    सरकारी काम में लापरवाही व शिथिलता बरतने के आरोप में लेखपाल रविकरन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान रामेन्द्र सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

    खबरें और भी