कानपुर देहात में पत्नी की हत्या, पति ने सिर पर राड से हमला कर मार डाला
कानपुर देहात के अकबरपुर में पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी सपना उर्फ आसमां के सिर पर रॉड से ...और पढ़ें
-1788687649279_m.webp)
HighLights
अकबरपुर में पति ने पत्नी पर रॉड से हमला किया
घायल पत्नी सपना को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया
पुलिस ने आरोपी पति गजेंद्र को मौके से हिरासत में लिया
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के नेहरू नगर में रविवार अपराहन पति ने महिला के सिर पर राड से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे अकबरपुर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया है।
डेरापुर क्षेत्र के दुरौली गांव निवासी 26 वर्षीय सपना उर्फ आसमां अकबरपुर कस्बे के नेहरू नगर में आरटीओ कार्यालय के पीछे पति गजेंद्र के साथ करीब दो माह से किराये पर रह रही है। रविवार दोपहर किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। इसी बात से क्रोध में आए पति ने सपना के सिर पर राड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। किरायेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सपना को अकबरपुर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति को मौके से हिरासत में लिया है।
थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने पत्नी की लोहे की राड से वार कर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे की वजह व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपित पति को हिरासत में लिया गया है।
