कानपुर देहात: शिवली में लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, बाला बरामद
कानपुर देहात के शिवली में महिला से बाला लूटने वाले एक लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर गिरफ्तार किया और ल ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
शिवली में महिला से बाला लूटने वाला लुटेरा घायल।
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली।
लूटा गया बाला बरामद, एक साथी पहले ही गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। शिवली में महिला से बाला लूटने वाले लुटेरे की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल लेकर जाया गया। उसके एक साथी को पुलिस ने मंगलवार को ही पकड़ लिया था।
हरदिया नाला गांव के राजेश की पत्नी रेखा देवी रविवार को कंडे पाथ रही थी। उसी समय अपाचे बाइक सवार दो लुटेरे आए और पता पूछने के बहाने उनका बाला नोंचकर भाग गए।पुलिस ने एक आरोपित राजपुर के इस्माइल खां को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
उससे पूछताछ में सुराग लगा था, देररात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा, पीछा करने पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया।
यह भी पढ़ें- रक्षा सामग्री खरीद मामले में सामने आया हवाला नेटवर्क, CBI ने कानपुर के छह कारोबारियों से की पूछताछ
उसकी पहचान अकबरपुर कंजरडेरा के राहुल के रूप में हुई, उससे लूटा गया बाला बरामद हुआ।इंस्पेक्टर शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।