Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन लेने वाली छात्रा कानपुर मेडिकल कॉलेज से निष्कासित, जांच में हुए कई खुलासे

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:39 AM (IST)

    कानपुर देहात के राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक छात्रा को नीट यूजी काउंसलिंग में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र लगाकर प्रवेश लेने के आरोप ...और पढ़ें

    फर्जी प्रमाण पत्र पर दाखिला लेने वाली छात्रा मेडिकल कॉलेज से निष्कासित। AI जेनेरेटेड फोटो

    फर्जी प्रमाण पत्र पर दाखिला लेने वाली छात्रा मेडिकल कॉलेज से निष्कासित। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। नीट यूजी काउंसिलिंग-2025 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रवेश लेने वाली छात्रा को मेडिकल कॉलेज से सोमवार को निष्कासित कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसका प्रवेश निरस्त कर दिया है।

    अब पुलिस जांच करेगी, जिसमें छात्रा के साथ फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने वालों की भूमिका की भी जांच होगी।बलिया जिले के चेतन कुमार की पुत्री दिव्यांशी भास्कर ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाणपत्र लगाया था।

    चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय लखनऊ के निर्देश पर प्रमाणपत्र की जांच कराई गई। बलिया डीएम के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय समिति ने जांच रिपोर्ट में प्रमाणपत्र को फर्जी करार दिया।

    जांच में सामने आया कि प्रमाणपत्र डीएम कार्यालय से जारी ही नहीं किया गया था। उस पर डीएम के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर फर्जी थी। बलिया के तहसीलदार सदर अतुल हर्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो बाद में स्थानांतरित होकर अकबरपुर कोतवाली पहुंच गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. हरप्रीत सिंह ने बताया कि छात्रा को कॉलेज से निष्कासित कर प्रवेश रद कर दिया गया है।

    अकबरपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि जांच में यह तथ्य शामिल रहेगा कि फर्जी प्रमाणपत्र किस प्रकार तैयार हुआ, किसने बनवाया और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी, आईआईटी कानपुर और मद्रास के विज्ञानी सुधारेंगे रिजल्ट सिस्टम

    यह भी पढ़ें- Kanpur OPD Today 26 May: हैलट, उर्सुला और PGI में आज कौन से डॉक्टर देखेंगे मरीज? देखें सभी विभागों की ताजा लिस्ट

    खबरें और भी