श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में प्रसव, नवजात की मौत, कानपुर देहात में घटना
श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन झींझक स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद नवजात की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुआ प्रसव।
झींझक स्टेशन पर नवजात ने तोड़ा दम।
समय से पहले जन्म के कारण बच्चा कमजोर था।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में महिला का प्रसव हो गया। उसने बच्चे को जन्म दिया।
झींझक स्टेशन पर ट्रेन रोक कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। महिला का स्वास्थ्य सही है।
बिहार के भोजपुर के रहने वाले विशाल दिल्ली में फैक्ट्री में काम करते हैं। पत्नी गीता के साथ वह मंगलवार रात दिल्ली से बिहार जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस से आरा तक के सफर में थे। इटावा में भरथना के पास पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो महिला यात्रियों के सहयोग से बच्चे को जन्म दिया।
रात करीब 11 बजे कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोका गया। सीएचसी के डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा लगभग सात माह का होने से कमजोर था। वजन भी कम था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।