Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में ‘महिला विरोधी सपाई’ लिखी होर्डिंग पर सियासी घमासान, टोपी लगाए अखिलेश की होर्डिंग पर उन्नाव-कानपुर देहात में प्रदर्शन

    Updated: Wed, 27 May 2026 02:44 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 'महिला विरोधी सपाई' लिखी होर्डिंग को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। उन्नाव और कानपुर देहात में अखिलेश यादव की तस्वीर वाली इन होर् ...और पढ़ें

    होर्डिंग फाड़ते सपाई। अधिवक्ता

    होर्डिंग फाड़ते सपाई। अधिवक्ता

    HighLights

    1. 'महिला विरोधी सपाई' लिखी होर्डिंग पर सियासी घमासान

    2. उन्नाव और कानपुर देहात में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    3. अखिलेश यादव की तस्वीर वाली होर्डिंग फाड़ी गई

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात/उन्नाव। यूपी में एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। ‘महिला विरोधी सपाई’ लिखी होर्डिंग पर उन्नाव और कानपुर देहात में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। टोपी लगाए अखिलेश यादव की होर्डिंग में लिखे इन शब्दों से सपाइयों में आक्रोश है।

    उन्नाव में सात स्थानों के साथ ही कानपुर देहात में अकबरपुर तहसील के अधिवक्ता भवन के पास सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टोपी लगाए होर्डिंग को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने यूनिपोल पर चढ़कर होर्डिंग फाड़ दी। होर्डिंग किसने लगवाई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

    उन्नाव शहर में लखनऊ बाईपास से लेकर यूएसडीए गेट के पास, पीतांबर नगर और बड़ा चौराहा सहित सात जगहों पर लगे यूनिपोल पर लगी होर्डिंग में टोपी लगाए अखिलेश के चित्र के नीचे लिखा था कि महिला विरोधी सपाई, बेटियों की चीखें, गुंडों का शोर, सपा राज में यही था दौर।

    सपा कार्यकर्ता बड़े चौराहे पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने होर्डिंग को नीचे उतारकर जला दिया। सपाइयों का कहना है कि उनके द्वारा कभी विपक्षी दल के नेताओं के बारे में ऐसा नहीं किया जाता है। लेकिन इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    जिला उपाध्यक्ष साधू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए इस तरह अपमान जनक बैनर लगाया जाना गलत है। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अमन अंजुम ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, जिला सचिव शीलू यादव, सभासद रवि सोनकर, यूथ ब्रिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जिला सचिव मुकेश रावत आदि मौजूद रहे।

    उधर, कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील के अधिवक्ता भवन के पास ऐसी ही होर्डिंग देखकर सपाइयों ने उसे फाड़कर हटा दिया। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव बबलू राजा ने कहा कि जिले में इस तरह की कहीं कोई होर्डिंग नहीं लगी है।