कानपुर देहात में दो कर्मियों की डूबने से मौत, छुट्टी होने पर नहाने उतरे थे नलकूप के पास बने गड्ढे में
कानपुर देहात के रूरा अंबरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले दो मजदूर दिव्यांशु और शादाब की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। छुट्ट ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर देहाता के रूरा के अंबरपुर गांव की घटना है
जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में श्रमिक थे दोनों
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। रूरा के अंबरपुर गांव में नहाने गए दो श्रमिकों की पानी भरे गडढे में डूबकर जान चली गई। लोगों ने उनकी तलाश की तो पता चला।
रूरा अंबरपुर गांव में निजी नलकूप के पास पानी भरे गडढे में डूबकर कानपुर रूमा रतनियापुर के 17 वर्षीय दिव्यांशु व लक्षनियापुर रूमा के 19 वर्षीय शादाब की मौत हो गई। दोनों जलजीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में श्रमिक थे और आज छुटटी होने पर नहाने उतर गए थे। काफी देर तक उनको न पाकर साथी
श्रमिकों ने खोजबीन शुरू की तो टंकी से करीब दो सौ मीटर दूर पानी के गडढे के पास उनके कपड़े व चप्पल उतारी हुई नजर आई। इस पर पुलिस बुलाई गई, ग्रामीणों ने नीचे उतरकर दोनों के शव को बाहर निकाला। उनके परिवार को घटना की जानकारी दी गई।
रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि किसान का निजी नलकूप है और उसने मछली पालन को यह गडढा किया है, गहराई का अंदाजा श्रमिक नहीं लगा सके और दोपहर का समय होने से कोई जान न सका और बचाव न हो सका।