Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर देहात में झोपड़ी में आग से महिला की मौत, पति झुलसा, रंजिश में वारदात की आशंका

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:53 PM (IST)

    कानपुर देहात के गजनेर स्थित पतरा गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से महिला पारूल की मौत हो गई, जबकि पति अजय कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। ...और पढ़ें

    घटना के बाद दुखी स्वजन। ग्रामीण

    घटना के बाद दुखी स्वजन। ग्रामीण

    HighLights

    1. गजनेर के पतरा गांव में झोपड़ी में आग लगी

    2. आग लगने से महिला पारूल की दुखद मृत्यु हुई

    3. पति अजय कुमार पत्नी को बचाने में बुरी तरह झुलसे

    संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के पतरा गांव में गांव के बाहर रह रहे श्रमिक की झोपड़ी में आग लग गई और महिला की जान चली गई।आग लगने के बाद कच्ची दीवार गिरने से महिला को बचने का मौका नहीं मिल पाया।वहीं पत्नी को बचाने में पति झुलस गया उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। परिवार ने रंजिश में कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर नहीं दी है।वहीं अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।


    पतरा गांव में श्रमिक अजय कुमार 27 वर्षीय पत्नी पारूल संग गांव के बाहर खेल मैदान के पास ऊसर में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।वहीं उनके स्वजन गांव में बने पुराने मकान में रहते हैं। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास झोपड़ी में आग लग गई, इस दौरान दंपती सो रहे थे और वह जान न सके।इसी दौरान तेज हवा के कारण आग तेज हुई व कच्ची दीवार गिर गई, इससे पारूल मलबे में दबी व निकल न सकी व आग से उसकी जान चली गई।

    पत्नी को बचाने में अजय पीठ व सीने में बुरी तरह से झुलस गया। वहीं पास में झोपड़ी बना कर रह रहे लोगों ने गांव के अंदर रह रहे अजय के पिता बरगदी व बड़े भाइयों संदीप कुमार व रवि कुमार छोटे भाई सत्यभान माता सोमवती को सूचना दी। स्वजन व ग्रामीण जुटे और अजय को वहां से निकाला।

    दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाई।आग से घर गृहस्थी का सारा सामान नकदी, जेवरात, कपड़े, बिस्तर, तीन मोबाइल फोन समेत करीब तीन लाख का माल जलने की बात कही। स्वजन ने बताया कि गांव के एक पक्ष से रंजिश चल रही है, आरोप है कि उन्हीं लोगों ने सोते समय आग लगा दिया है। लेखपाल राजकुमार ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है।

    खबरें और भी

    मृतका की एक पांच वर्ष की पुत्री अनन्या है जो गांव में बने पुराने मकान में अपने बाबा के पास थी। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि चूल्हे की राख से चिंगारी भड़की व आग लगी।सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही व एसडीएम राजकुमार पांडेय ने जानकारी ली। गजनेर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन ने पुलिस से आरोप संबंधी कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है, तहरीर पर जांच की जाएगी।