विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में शावकों को शिकार की ट्रेनिंग दे रही बाघिन, 50 से ज्यादा बकरियों की जा चुकी जान

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:43 AM (IST)

दक्षिण खीरी वन प्रभाग में मां बाघिन अपने शावकों को शिकार की ट्रेनिंग दे रही है।

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दक्षिण खीरी में बाघों और तेंदुओं की संख्या में भारी वृद्धि।

  2. बढ़ती वन्यजीव संख्या से कृषि और पशुपालन, विशेषकर बकरी पालन, प्रभावित।

  3. बाघिनें अपने शावकों को शिकार सिखाने के लिए बकरियों का उपयोग।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के बाघ बाहुल्य इलाके में बाघों और तेंदुओं की बढ़ती संख्या खेती किसानी से लेकर पशुपालन पर भारी पड़ रही है। सबसे बड़ा संकट छोटे और मझोले लोगों एवं महिलाओं के बकरी पालन पर पड़ रहा है।

वन विभाग के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ और सतर्कता और निगरानी पर कार्य कर समाधान खोजने में लगे रहते हैं। दरअसल पांच वर्ष पहले हुई गणना के अनुसार 17 बाघ और चार तेंदुए रिकॉर्ड किए गए थे। स्वाभाविक तौर पर तब से इनकी संख्या में इजाफा हुआ है।

जानकार सूत्रों के अनुसार, इनकी संख्या 40 से अधिक हो सकती है। इनमें बाघिनों के कुनबे में शावक भी शामिल हैं। यह अधिकांश जंगल के बाहर गन्ने के बड़े भूभाग पर अलग-अलग स्थानों पर आशियाना बनाकर रह रहे हैं। इसलिए डरे और सहमे लोग जान जोखिम में डालकर खेती किसानी करने को मजबूर हैं।

गांव में खेती के बाद दूसरा रोजगार पशुपालन ही है। इसमें सबसे बड़ा संकट बकरी पालन पर बना हुआ है। बकरी पालन का रोजगार हजारों महिलाओं के लिए पेट पालने का जरिया है। जिस पर भी संकट के बादल छाए हैं। डर की बजह से सामूहिक खेती करना महंगा पड़ रहा है।

C-444-1-LKO1611-536703

बाघिन और उसके शावकों की वजह से दहशत में ग्रामीण।

शिकार की ट्रेनिंग में बलि चढ़ रही हैं बकरियां

बाघिन के शावक जब बड़े हो जाते हैं तब बाघिन उनको शिकार करने की कला सिखाने के लिए छोटे पशुओं में बकरियों को मार कर ट्रेंड करती हैं। जिसमें एक नहीं कई एक बकरियों को मारना शामिल होता रहता है।

भदहैंया में बारह, रामदीनपुर में ग्यारह, रोशन नगर में आठ, नयागांव, परेली, गंगापुर आदि गांवों में 50 से अधिक बकरियों की जान शिकार सिखाने की ट्रेनिंग में जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- गब्बर, सुल्तान और जय-वीरू का जंगल… कान्हा-पेंच के बीच स्थित सोनेवानी बना बाघों का नया ठिकाना; गूंज रही 60 से ज्यादा टाइगर की दहाड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।