लखीमपुर-मैलानी के रास्ते लखनऊ से मुंबई के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 1 जून से होगा संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनस के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 जून से 13 जुलाई तक मैलानी और लखीम ...और पढ़ें
-1780071936808_m.webp)
HighLights
लखनऊ-बांद्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा।
ट्रेन 1 जून से 13 जुलाई तक चलेगी।
मैलानी और लखीमपुर के रास्ते गुजरेगी।
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पूर्वात्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनस के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन एक जून से 13 जुलाई तक चलेगी।
एक जून को लखनऊ जंक्शन से रात 22:10 पर चलकर यह ट्रेन 12:40 पर लखीमपुर, 01:42 पर मैलानी के रास्ते होकर तीन जून की सुबह चार बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचाएगी। इसके बाद सुबह सात बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर दूसरे दिन 10:30 पर मैलानी और 11:15 पर लखीमपुर के रास्ते 15:15 पर लखनऊ पहुंचाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से बांद्रा जाने वाली ट्रेन एक जून से 13 जुलाई तक और बांद्रा से लखनऊ जाने वाली ट्रेन तीन जून से 15 जुलाई तक संचालित होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।