Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में खदान संचालन में लापरवाही बरतने पर 7 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    सोनभद्र में खदान संचालन में लापरवाही बरतने पर सात अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सोनभद्र में समय से खदान का संचालन न करने के मामले में चार ज्येष्ठ खान अधिकारियों सहित सात पर विभागीय कार्यवाही होने जा रही है। इस संबंध में मंडलायुक्त मीरजापुर ने जांच कर आख्या भेजी थी। जिसके बाद आधार पर सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं।

    जिन अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है, उनमें तत्कालीन खान अधिकारी सोनभद्र (वर्तमान में ज्येष्ठ खान अधिकारी) महबूब, तत्कालीन खान अधिकारी सोनभद्र (वर्तमान में सेवानिवृत्त) जेपी द्विवेदी, तत्कालीन खान अधिकारी सोनभद्र (वर्तमान में ज्येष्ठ खान अधिकारी) कमलेश कुमार राय, तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र आशीष कुमार, तत्कालीन खनिज मोहर्रिर चंद्र प्रकाश तिवारी, तत्कालीन खनिज मोहर्रिर कमला शंकर उपाध्याय और तत्कालीन खनिज मोहर्रिर-लिपिक सुनील कुमार शामिल हैं।

    सचिव ने बताया कि यह कार्यवाही वर्ष 2017 में आवंटित चूना पत्थर की खदान के संचालन में गंभीर लापरवाही के लिए की गई है। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार संबंधित खदान का संचालन वर्ष 2019 तक सुनिश्चित किया जाना था, परंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान समयबद्ध रूप से संचालन सुनिश्चित नहीं कराया गया है।

    संचालन की समय सीमा के विस्तार के लिए आवश्यक प्रस्ताव भी समय से शासन को नहीं भेजे गए। इसके चलते खदान का संचालन बाधित रहा और राजस्व की हानि हुई।

    यह भी पढ़ें- परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने सहायता राशि में कर दिया इजाफा