Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर जा रहे विमान की ईंधन कम होने पर लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार

    Updated: Thu, 28 May 2026 12:40 AM (IST)

    बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रहे अकासा एयर के विमान QP 1503 को ईंधन कम होने के कारण लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें 194 यात्री सवार थे और लखनऊ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भुवनेश्वर रहे विमान की ईंधन कम होने पर लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बेंगलुरु से भुवनेश्वर रहे एक विमान में ईंधन कम हो गया। पायलट ने फ्यूल इमरजेंसी के चलते लखनऊ एटीसी से मदद मांगी। एटीसी की अनुमति के बाद विमान को लखनऊ में उतारा गया।

    दरअसल अकासा एयर का विमान क्यूपी 1503 कुल 194 यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रहा था। भुवनेश्वर के करीब पहुंचते ही वहां का मौसम खराब हो गया।

    पायलट ने पहले एयरोड्रम (आपात स्थिति में डायवर्ट वाला एयरपोर्ट) होने के कारण लखनऊ एटीसी संपर्क किया। पायलट ने फ्यूल इमरजेंसी का सिग्नल लखनऊ एटीसी को भेजकर बताया कि विमान का ईंधन बहुत कम हो गया है। ऐसे में विमान की लैंडिंग भुवनेश्वर में नहीं हो सकती है। इमरजेंसी में विमान को जल्दी लैंड कराना जरूरी है।

    पायलट का सिग्नल मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत फ्यूल इमरजेंसी घोषित कर दी। रनवे पर अन्य दूसरे विमानों की आवाजाही को रोक दिया गया।

    आसमान में भी आगे के तीन विमानों को होल्ड करके प्राथमिकता पर इस विमान की सुरक्षित लैंडिंग रात 9: 21बजे की गई। रनवे पर तुरंत अग्निशमन टीम, मेडिकल यूनिट और अन्य इमरजेंसी रिस्पांस टीम को भेजा गया।

    रनवे नंबर 09 पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद पायलट एटीसी को विमान की सभी प्रणालियां सामान्य होने की सूचना दी। रात 9:29 बजे विमान को बे-10 पर लाकर एटीसी ने फ्यूल इमरजेंसी वापस ली।

    यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में योगी सरकार रोस्टर से ज्यादा कर रही बिजली आपूर्ति, व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटीं टीमें