'12 नहीं... 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर', अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बीजेपी ने कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की चर्चा पर भाजपा ने हमला बोला है।

पंकज चौधरी और अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
भाजपा ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर साधा निशाना।
पंकज चौधरी ने 6 दिसंबर को रामलला दर्शन की चुनौती दी।
भाजपा ने रामभक्तों की हत्या पर माफी मांगने को कहा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या जाने की चर्चा को लेकर भाजपा हमलावर है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि यदि अखिलेश को सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 की जगह छह दिसंबर को रामलला का दर्शन करना चाहिए।
सैकड़ों रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगनी चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीतिक पैंतरेबाजी के बजाय अखिलेश को अपने अतीत और पार्टी के कारनामों का जवाब देना चाहिए।
जनता रामभक्तों का बलिदान नहीं भूली है। उनका राजनीतिक दिखावा पुराने पापों को धो नहीं सकता। कहा कि अखिलेश रामभक्ति का स्वांग रचकर पुराने कृत्यों से पीछा नहीं छुड़ा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के राममंदिर जाने के फैसले पर बीजेपी ने किया चौतरफा घेराव, काशी-मथुरा पर सपा को दी चुनौती