CM योगी के 'हनुमानगढ़ी में नमाज' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भटकाना चाहते हैं ध्यान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज संबंधी बयान पर अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर 'चो ...और पढ़ें

HighLights
अखिलेश यादव ने हनुमानगढ़ी नमाज बयान पर सीएम योगी को घेरा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों का सपा प्रमुख ने किया समर्थन।
भाजपा पर राम मंदिर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज होने संबंधी बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सवाल उठाने का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थन किया है। सपा प्रमुख ने एक्स पर दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में लिखा, भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फरेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुंच गई है।
जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा-याचना करें।
सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें।
हनुमान जी के प्रकोप से नहीं बचेगा कोई अधर्मी
हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा।
भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर… pic.twitter.com/76ZmLEC9GN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2026
वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान का वीडियो साझा करते हुए लिखा, हम 100 प्रतिशत समर्थन करते हैं। अधर्मी भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने पहले अयोध्या को लूटकर बर्बाद किया अब झूठ प्रसारित करके बदनाम कर रहे हैं।
इससे अयोध्या का संत-महंत समाज बेहद आहत और आक्रोशित है। अयोध्यावासियों को लग रहा है कि ये महापापी भाजपाई अयोध्या के मान-सम्मान से न जाने किस जन्म का बदला ले रहे हैं।
खबरें और भी
वहीं आरबीआइ द्वारा नोटों की छपाई के लिए विज्ञापन जारी करने को लेकर सपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि भ्रष्ट भाजपा राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा क्या? कमीशनखोरी का माडल इस हद तक गिर जाएगा, देश की जनता ने सोचा न था। जब देश की मुद्रा ही आत्मनिर्भर नहीं होगी तो अर्थव्यवस्था और देश आत्मनिर्भर कैसे होगा? अब क्या सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी?