Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में BJP की जन आक्रोश रैली, 5 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे CM योगी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:06 PM (IST)

    लखनऊ में भाजपा की जन आक्रोश रैली का नेतृत्व सीएम योगी किया। इस दौरान हजारों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री योगी कड़ी धूप में राजधानी की सड़कों पर उतरे। ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर मंगलवार को राजधानी में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व सीएम योगी ने किया।

    इस पदयात्रा में उनके साथ हजारों महिलाएं चल रही थीं। सीएम योगी तेज धूप में सड़कों पर उतरे। धूप से बचने के लिए भगवा रंग का गमछा पहना। 

    रैली में उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और सुभासपा लीडर ओपी राजभर भी मौजूद रहे।

    पदयात्रा को लेकर वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

    पदयात्रा को लेकर हजरतगंज की तरफ जाने वाली कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया था। पदयात्रा विधानभवन के सामने पहुंची।

    इस बीच लोहिया पथ, कैंट रोड, लालबत्ती चौराहा, परिवर्तन चौक समेत कई रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों को धूप में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात संभालने में पुलिसकर्मियों को भी धूप में काफी देर जूझना पड़ा। 

    WhatsApp Image 2026-04-21 at 2.14.53 PM

    सीतापुर से 5 हजार से ज्यादा महिला कार्यकर्ता पहुंचीं

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से लखनऊ में हो रही नारी शक्ति वंदन की जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सीतापुर जिले की पांच हजार महिला कार्यकर्ता पहुंचीं।

    WhatsApp Image 2026-04-21 at 1.53.05 PM (1)

    संसद में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली लखनऊ में हो रही है। रैली में पूरे प्रदेश की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हो रही हैं।

    मंगलवार की सुबह चार बजे भाजपा कार्यालय पर सभी महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं, जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जिले से 150 बसों व 50 निजी वाहनों से पांच हजार महिला कार्यकर्ताओं को रवाना किया।

    लखनऊ में रूट डायवर्जन लागू

    बता दें कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधयेक के लोकसभा में पास न होने पर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश दिखाने के लिए मंगलवार यानी 21 अप्रैल को विधान भवन के सामने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जुटे।

    WhatsApp Image 2026-04-21 at 1.53.03 PM

    जन आक्रोश महिला पद यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था, ताकि पद यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। हजरतगंज व आसपास के इलाकों में रोड शो के चलते डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई थी।

    मंगलवार सुबह छह बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू है। इस दौरान ट्रैफिक जाम से संबंधित समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

    - रवीना त्यागी, डीसीपी ट्रैफिक