विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा के 26 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, अशोका को अयोध्या और ममता को मथुरा की मिली जिम्मेदारी

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:13 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की ...और पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा के 26 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित।

भाजपा महिला मोर्चा के 26 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित।

HighLights

  1. सरोज कुशवाहा ने 26 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की।

  2. अशोका द्विवेदी अयोध्या महानगर की नई जिलाध्यक्ष बनीं।

  3. ममता भारद्वाज को मथुरा महानगर की जिम्मेदारी मिली।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने 26 जिलों में नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। अशोका द्विवेदी को अयोध्या महानगर और ममता भारद्वाज को मथुरा महानगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के पश्चिम क्षेत्र में सारिका गुप्ता को सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर को मेरठ जिला, बबिता चौहान को मेरठ महानगर, कल्पना वर्मा को बुलंदशहर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल की जिम्मेदारी दी गई है।

बृज क्षेत्र में मंजू वर्मा को एटा, डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर तथा डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झांसी जिला, प्रीति तिवारी को फर्रूखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर तथा शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-18 at 19.56.27

अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच और माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर तथा विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर क्षेत्र में सुनीता भारती को लालगंज का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े