Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA ने जारी किया JEE मेन सेशन-2 का रिजल्ट, अन्वेष, ओजस और अविशी पांडेय ने लहराया परचम

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:15 PM (IST)

    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम जारी किया, जिसमें लखनऊ के अन्वेष पटेल, ओजस सिंघल और अविशी पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार शाम जेईई मेन सेशन-2 का परिणाम जारी कर दिया। लखनऊ के बेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेटियां भी पीछे नहीं रहीं। अन्वेष पटेल को 99.98 पर्सेंटाइल मिला। उनकी आल इंडिया रैंक 367 रही।

    ओजस सिंघल व अविशी पांडेय को 99.97 पर्सेंटाइल मिला। रोहित अनेजा को 99.92, कृष्णा बंसल को 99.90, युगांक को 99.84, वाहिब अब्बास को 99.82 और अनुज जैन को 99.68 पर्सेंटाइल मिले। इनके अलावा ऋषिथ राज रायजादा को 99.63 व अभ्युदय सार्थक को 99.5 पर्सेंटाइल मिले। शिवांशी पटेल को 99.59 और अदिति वर्मा को 99.36 पर्सेंटाइल मिले।

    आंसर-की भी हुई जारी

    एनटीए ने परिणाम के साथ आल इंडिया रैंक (एआइआर), कट-आफ मार्क्स और फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। इससे परीक्षार्थियों ने अपने सही एवं गलत प्रश्नों का मिलान भी कर लिया। जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

    इसके लिए पंजीकरण 23 अप्रैल से 2 मई 2026 तक होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को होगी। जेईई परीक्षा के विशेषज्ञ एनके दुबे ने बताया कि जेईई मेंस फाइनल परीक्षा परिणाम में टाप करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को आगामी जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा। बाकी मेन वाले देश के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआइटी) में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

    सोशल मीडिया से दूरी, 12 घंटे की पढ़ाई

    मैं जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा हूं। जेईई मेन की कोचिंग के समय 12 घंटे पढ़ता था। वैसे प्रतिदिन चार घंटे पढ़ता था। मैने हमेशा इस बात पर फोकस किया कि परीक्षा में क्या आ सकता है? इसे ध्यान में रखकर तैयारी की। कभी सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया। हां, इंटरनेट पर परीक्षा से संबंधित कुछ सर्च कर लेता था। मेरे पिता विजय सिंह सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल हैं। मम्मी नीलम देवी शिक्षिका हैं। मैं पीजीआइ के पास रहता हूं। -युगांक पटेल, 99.84 पर्सेंटाइल

    तैयारी पर किया फोकस, देता रहा माक टेस्ट

    मैं जेईई मेन की तैयारी के समय आठ से 10 घंटे पढ़ता था। कोर्स के माड्यूल से टेस्ट देता था। समय-समय पर माक टेस्ट देता था। मैंने हमेशा अपनी तैयारी पर फोकस किया। मेरा सोशल मीडिया पर अकाउंट है, लेकिन अधिक उपयोग नहीं करता था। इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई में किया। यूट्यूब पर अक्सर वीडियो लेक्चर देखता था। अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी करनी है। मैं जानकीपुरम में रहता हूं। पिता रामचंद्र सिंह चौहान प्रोफेसर हैं। मम्मी सविता सिंह गृहिणी हैं। - अभ्युदय सार्थक, 99.5 पर्सेंटाइल

    कक्षा 11 से ही की जेईई की तैयारी

    मैं कक्षा 11 से ही जेईई की तैयारी कर रही थी। जैसा शिक्षक बताते थे, उसी के अनुसार पढ़ती थी। मैंने पढ़ने के लिए अपना प्लान भी बनाया था। मैं छह घंटे सोती थी। 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई करती थी। मैंने सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया, लेकिन वाट्सएप और टेलीग्राम का उपयोग नोट्स या बुक की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए किया। खाना खाते समय कभी-कभी कोई वीडियाे देख लेती थी। अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी करनी है। मैं हजरतगंज में रहती हूं। पिता उमेश कुमार वर्मा व्यवसायी हैं। मम्मी सुनीता वर्मा हाउस वाइफ हैं। -अदिति वर्मा 99.36 पर्सेंटाइल

    छह घंटे कोचिंग और छह घंटे घर पर की पढ़ाई

    मैंने सोच लिया था कि जेईई उत्तीर्ण करना ही है। मैं छह घंटे कोचिंग में पढ़ता था और छह घंटे घर पर पढ़ाई करता था। कोचिंग में माक टेस्ट देता था और घर पर रिवीजन करता था। मैंने इंटरनेट मीडिया से हमेशा दूरी बनाए रखी। अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी करनी है। मेरे पिता डा. राजर्षि कुमार गौड़ यूपी काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च उप महानिदेशक हैं। मम्मी रिचा रायजादा गृहिणी हैं। -ऋषिथ राज रायजादा, 99.63 पर्सेंटाइल

    पुराने प्रश्न पत्रों को खूब हल किया

    मैंने कोचिंग के साथ रेगुलर पांच घंटे पढ़ाई की। जिस दिन कोचिंग नहीं जाता था तो आठ घंटे की पढ़ाई करता था। पुराने प्रश्न पत्रों को खूब हल किया, जिससे तैयारी में मदद मिली। मैंने अक्षय ज्योति पब्लिक स्कूल मोहनलाल गंज से पढ़ाई की है। आगे जेईई एडवांस्ड देना है। उसकी तैयारी चल रही है। आइआइटी में एडमिशन के लिए। पापा डा. रूबल सिंघल और मम्मी डा. तनिमा सिंगल हैं। -ओजस सिंघल, 99.94 पर्सेंटाइल