Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे पर रफ्तार भरने के बाद लगाया गया इमरजेंसी ब्रेक

लखनऊ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को टेक ऑफ से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है। उनका दावा है कि तेज हवा के कारण विमान को रोका गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 06 Oct 2024 06:14 PM (IST)
Hero Image
टेक ऑफ से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया विमान (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया के विमान को टेक आफ से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।

बताया जा रहा है कि विमान को तकनीकी खराबी आने के कारण रोका गया था, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन इस बात से इनकार कर रहा है। उसका दावा है कि तेज हवा के कारण विमान को रोका गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

जांच के बाद दिल्ली के उड़ान भरी विमान

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 432 के प्रस्थान का समय दोपहर 2:15 बजे है। रविवार को रनवे पर रफ्तार भरने के बाद विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। इसके बाद विमान को वापस एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर लाया गया। जांच के उपरांत दोपहर करीब 3:40 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें- यूपी के DGP प्रशांत कुमार का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई एक माह की रोक

दरअसल रविवार दोपहर लखनऊ में मौसम अचानक से बदल गया था। तेज हवा चलने लगी थी। इस बीच विमान रुका तो उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुईं। विमान में तकनीकी खामी बताई गई। हालांकि एयरपोर्ट प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं आई थी। मौसम अचानक बदला था और तेज हवा चलने की वजह से ही विमान को रोका गया था।

उन्होंने यह भी बताया कि विमान जब भी एयरपोर्ट पर पहुंचता है तो उसकी रुटीन जांच होती हैं, इसे तकनीकी खामी से जोड़कर देखना ठीक नहीं।

यह भी पढ़ें- UPPCL: गड़बड़ी पकड़ने फील्ड में निकलेंगे 244 बिजली अधिकारी, तैयार की जाएगी रिपोर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें