Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के 42 गांवों से गुजरेगा 50 KM लंबा ल‍िंक एक्‍सप्रेसवे, जमीनों की खरीद शुरू; 4 हजार किसान होंगे प्रभावित 

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:30 PM (IST)

    आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 50 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए लखनऊ के 42 गांवों में जमीन खरीद शुरू हो गई है। इस परियोजना से लगभग च ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित 50 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीनों की खरीद शुरू हो गई है। मंगलवार को सदर तहसील में 21 किसानों ने करीब दस हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्रियां कीं। प्रशासन को करीब साढे पांच सौ हेक्टेयर जमीन एक्सप्रेसवे के लिए खरीदनी है। लखनऊ में 42 गांवों के बीच से लिंक एक्सप्रेसवे गुजरेगा।

    आगरा एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दोनों को लंबे समय से लिंक करने की जरूरत महसूस की जा रही थी ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को यातायात में फंसना नहीं पडे़। अभी बाहर से आने वाले यात्रियों को शहर के दूसरे मार्गों से गुजरना पड़ता है जिसमें काफी समय लगता है।

    उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा करीब तीन हजार करोड़ की लागत से बनाए जा रहे छह लेन के एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे। प्रशासन ने 42 गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है और आज से रजिस्ट्रियां भी शुरू हो गईं।

    एसडीएम सदर मनोज कुमार ने जमीन बेचने वाले किसानों का स्वागत भी किया।प्रशासन का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जिन गाटों का अधिग्रहण किया गया है उन जमीनों की बिक्री पर अब रोक लगा दी गई है। कोई भी अब उन जमीनों को दूसरों को नहीं बेच सकेगा। अगर किसी बिचौलिए की भूमिका जमीन की खरीद फरोख्त में पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, जून तक होंगे समायोजन और स्थानांतरण