Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के मैचों से लखनऊ पुलिस को मिला 7.25 करोड़ राजस्व, अब आयोजकों से वसूला जाएगा

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:18 AM (IST)

    लखनऊ पुलिस को वर्ष 2026 में हुए आईपीएल मैचों से 7.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अब टी-20, आईपीएल और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आयुष्मान पांडेय, लखनऊ। वर्ष 2026 में हुए साथ आईपीएल मैच से लखनऊ पुलिस को 7.25 करोड़ रुपये मिले हैं। यह शुल्क नए नियम के हिसाब से लिए गए हैं। ऐसे तो हर प्राइवेट कार्यक्रम में तैनात प्रति पुलिसकर्मी का शुल्क जोड़कर लिया जाता था, लेकिन शासन की तरफ से सभी मैच के फीस तय कर दी है।

    इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले टी-20, आईपीएल और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नया बंदोबस्त शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। अब इन मैचों के दौरान स्टेडियम के भीतर और बाहर तैनात किए जाने वाले पुलिस, पीएसी और होमगार्ड बल पर होने वाला खर्च आयोजकों से लिया जाएगा।

    गृह विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार टी-20 अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के लिए प्रति मैच 25 लाख रुपये का बंदोबस्त शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए यह शुल्क 50 लाख रुपये तय किया गया है।

    यह राशि सुरक्षा व्यवस्था पर होने वाले व्यय के मद्देनजर वसूली जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित शुल्क में स्टेडियम की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा दोनों शामिल रहेंगी।

    मैच के दौरान किसी विशेष खतरे या सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जा सकेगा।

    हालांकि यह अतिरिक्त शुल्क मूल पुलिस निपटान शुल्क के 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। इसके साथ ही अतिरिक्त शुल्क लगाने से पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

    इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अतिरिक्त वित्तीय भार लगाया जाए। यही नहीं मैचों से प्राप्त होने वाला बंदोबस्त शुल्क को जमा कराया जाएगा।

    कानपुर, वाराणसी को भी किया शामिल

    आदेश में लखनऊ के अलावा कानपुर और वाराणसी को भी शामिल किया गया है। वहां के पुलिस आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में आयोजित होने वाले टी-20, आईपीएल और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निर्धारित शुल्क नियमानुसार वसूल कर संबंधित लेखाशीर्ष में जमा कराना सुनिश्चित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी के खिलाड़ियों का IPL 2026 में प्रदर्शन, 1 रन 15 लाख रुपये का पड़ा; रिंकू समेत कई बड़े नामों ने किया बेहद निराश

    यह भी पढ़ें- आईपीएल खेलकर स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ लौटे, जल्द बनाएंगे एक और आशियाना