यूपी में आयुष्मान पैनल से जुड़े 140 अस्पतालों को नोटिस, मानकों की प्रक्रिया पूरी न करने पर शासन सख्त
उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के मानकों का उल्लंघन करने वाले 140 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के ...और पढ़ें
-1779903516346_m.webp)
आयुष्मान पैनल से जुड़े 140 अस्पतालों को नोटिस। AI जेनेरेटेड फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मानकों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर कारवाई जारी है। 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आयुष्मान योजना को पारदर्शी, सरल, भ्रष्टाचारमुक्त एवं गरीबों तक हर हाल में पहुंचाने का निर्देश दिया था, जिसके अगले दिन 140 अन्य अस्पतालों में अनियमितता को लेकर नोटिस दी गई। समय पर जवाब न देने पर अस्पतालों को पैनल से बाहर कर दिया जाएगा।
शासन ने 15 मई को सौ अस्पतालों को पैनल से निलंबन कर दिया था, जबकि इतने ही अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों का भुगतान रोका गया। अस्पतालों में मरीजों एवं चिकित्सकों को लेकर भ्रामक सूचनाएं मिलीं।
अस्पतालों को निर्धारित 35 मानकों को पूरा करना अनिवार्य है, जिसमें पंजीकरण प्रमाणपत्र, फायर सेफ्टी एनओसी, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता एवं एचपीआर (हेल्थकेयर प्रोफेशनलइ आईडी) पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। चिकित्सकों की डिग्री अथवा विवरण के अनुचित उपयोग की शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई है।
साचीज की सीइओ अर्चना वर्मा ने बताया कि 95 प्रतिशत से अधिक अस्पताल सफलतापूर्वक एचइएम ( हास्पिटल इम्पैनलमेंट माड्यूल) 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट हो चुके हैं।
कई बार निर्देश जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में अस्पतालों ने मानक पूरा नहीं किया, जिसको लेकर कारवाई की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारियों से बेहतर सुविधाओं वाले निजी अस्पतालों की सूची मांगी गई है, जिससे पैनल में नए अस्पतालों को जोड़ा जा सके। वर्तमान में प्रदेश में 6420 अस्पताल आयुष्मान भारत के पैनल से जुड़े हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।