विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोचिंग भी फ्री और किताबें भी मुफ्त, यूपी भाषा संस्थान कराएगा IAS-PCS की तैयारी, ऐसे मिलेगा एडमिशन

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान अब निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू कर रहा है, जिसमें अभ्यर्थियों को आईएएस और पीसीएस ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग देगा।

  2. आईएएस-पीसीएस तैयारी संग हिंदी साहित्य का अध्ययन कराया जाएगा।

  3. पंजीकरण 11-30 नवंबर, कक्षाएं जनवरी 2027 से लखनऊ में।

महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान भी अब निश्शुल्क सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की तर्ज पर प्रारंभ की जा रही इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को आइएएस और पीसीएस परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

विशेष बात यह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ युवाओं को हिंदी साहित्य का अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए संस्थान की ओर से निश्शुल्क कोचिंग के साथ पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्थान के निदेशक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया 11 से 30 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की वेबसाइट www.upbhashasansthan.co.in और www.upbscivil.com पर आवेदन कर सकते हैं।

कोचिंग सत्र जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा लखनऊ में आयोजित होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कोचिंग में विशेषज्ञों के माध्यम से सामान्य अध्ययन और हिंदी साहित्य की पढ़ाई कराई जाएगी। कक्षाएं आनलाइन, आफलाइन और वीडियो लेक्चर के माध्यम से संचालित होंगी।

अभ्यर्थियों को हिंदी साहित्य, सामान्य अध्ययन और समसामयिक विषयों की द्विभाषीय अध्ययन सामग्री मिलेगी। इसके अलावा नियमित टेस्ट सीरीज, साप्ताहिक कक्षाओं और आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना पहली बार शैक्षिक सत्र 2025-26 में शुरू हुई थी, लेकिन स्थान संबंधी समस्या के कारण इसका संचालन प्रभावित हुआ था। अब संस्थान नए सिरे से इसे आगे बढ़ा रहा है।

50 सीटें तय, अलीगंज में चलेंगी कक्षाएं

संस्थान की योजना के तहत कोचिंग के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग की कक्षाएं अलीगंज स्थित रविंद्र गार्डन में संचालित की जाएंगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला के घर पहुंचा युवक, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 18 लाख किए पार

योजना में किसी भी राज्य का युवा आवेदन कर सकता है। कोचिंग पूरी तरह निशुल्क होगी, हालांकि छात्रवृत्ति और रहने-खाने की सुविधा नहीं मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।