Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी का सख्त निर्देश- बारिश से हुए नुकसान का 24 घंटे में मुआवजा, किसानों से मिलें डीएम

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 01:37 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से हुए फसल नुकसान पर जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि डीएम 24 घंटे के भीतर किसानों क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    किसानों के पास जाएं जिलाधिकारी, 24 घंटे में दिलाएं मुआवजा

    फसल बीमा वाले किसान 72 घंटे में दें टोल फ्री नंबर पर जानकारी

    वर्षा से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हुई वर्षा से किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह किसानों के पास जाएं और उनकी परेशानी जाने। साथ ही 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके। सरकार हर प्रतिकूल परिस्थिति में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि अन्नदाता को कोई परेशानी न हो।

    मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार फील्ड में रहें। वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं।

    उन्होंने प्रमुख सचिव (कृषि) व राहत आयुक्त से कहा कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें। सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्य समय से शुरू किए जा सकें।

    उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान अपनी नुकसान हुई फसल की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है और उनकी फसल की क्षति हुई है या फसल कटकर खलिहान में रखी हो और वर्षा से खराब हो गई हो तो यह फसल 14 दिन तक बीमा से कवर्ड है। ऐसे किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री 14447 नंबर पर समस्या दर्ज करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP के 1.68 लाख शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को CM योगी का तोहफा, अब हर माह मिलेंगे 18 और 17 हजार

    यह भी पढ़ें- रोजगार मांगने वाले नहीं, अब देने वाले बन रहे हैं यूपी के युवा; योगी सरकार की ओडीओपी योजना ने जैनुल को बनाया सफल उद्यमी