विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयार किया स्पेशल प्लान, पिछड़ों को साधने के लिए हर 10वें जिले में खुलेगा एक 'वार रूम'

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:47 PM (IST)

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पिछड़ों में पैठ बनाने के लिए हर 10 जिले में एक विशेष वार रूम स्थापित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस यूपी चुनाव हेतु पिछड़ों में पैठ बनाएगी।

  2. हर 10 जिले में विशेष वार रूम स्थापित होंगे।

  3. सामाजिक न्याय, आरक्षण मुद्दों पर पिछड़ों को जोड़ेगी पार्टी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पिछड़ों में पैठ बनाएगी। इसे लेकर हर 10 जिले में एक विशेष वार रूम स्थापित किया जाएगा। पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा इन वार रूमों को संचालित किया जाएगा।

साथ ही पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए सामाजिक न्याय व आरक्षण जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा इसी माह इन वार रूमों को स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में अन्य वर्गों की तुलना में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं की अनुमानित संख्या करीब 45 प्रतिशत है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने पाले में खड़ा करना चाहते हैं।

किन मुद्दों को साधने की कोशिश?

यही वजह है कि राज्य में हाशिए पर चल रही कांग्रेस ने भी पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी विशेष वार रूम के माध्यम से सामाजिक न्याय, आरक्षण, जितनी आबादी-उतना अधिकार व संविधान जैसे मुद्दों के सहारे पिछड़ों के बीच जाएगी।

पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि हर 10 जिले में खोले जाने वाले वार रूम से सिर्फ पिछड़े वर्ग से संबंधित प्रचार का काम किया जाएगा। इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ने के लिए पिछड़ों के मुद्दों का डिजिटल माध्यम से प्रचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

साथ ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। कांग्रेस की विचारधारा से पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए व्हाट्स एप पर ग्रुप बनाकर पिछड़े वर्ग के लिए किए गए कार्यों का प्रचार किया जाएगा। पार्टी ने इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग विभाग को सौंपी है।