उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए 34 कंपनी एक प्लाटून पीएसी तैनात, ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों जैसे धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था हेतु सुरक्षा तैयारियां तेज।
प्रदेश में 34 कंपनी एक प्लाटून पीएसी बल की तैनाती।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, यातायात प्रबंधन पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आगामी त्योहारों पर प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व के दृष्टिगत प्रदेश के 45 कमिश्नरेट, जिलों और जीआरपी थानों को 34 कंपनी एक प्लाटून पीएसी आवंटित की गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवंटित बल का जरूरत के अनुसार प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
पीएसी की तैनाती संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ फुट पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी।
स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट को दो-दो कंपनी पीएसी दी गई है। अयोध्या को भी दो कंपनी, जबकि कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद और आजमगढ़ को एक-एक कंपनी आवंटित की गई है। अलीगढ़ को दो कंपनी तथा चित्रकूट को तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी दी गई है।
अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के लिए सात एएसपी, 20 डीएसपी, 27 निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक और 325 पुरुष व महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमें भी उपलब्ध कराई गई हैं।
वहीं चित्रकूट में दीपावली अमावस्या मेले के लिए तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी के साथ बीडीएस व एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- एटा में फर्जी बीएस मेडिकल कालेज सील, चार साल में हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़