यूपी: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची अपलोड, 30 जून तक पूरी होगी ट्रांसफर प्रक्रिया
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है, कई जिलों ने सूची अपलोड कर दी है। शिक्षक 18 जून को ऑ ...और पढ़ें

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची अपलोड।
HighLights
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया तेज।
सरप्लस शिक्षकों की सूची कई जिलों में अपलोड।
18 जून को ऑनलाइन आवेदन, 30 जून तक प्रक्रिया पूर्ण।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर कई जिलों ने सरप्लस (अधिशेष) शिक्षकों की सूची अपनी वेबसाइटों पर अपलोड कर दी है। अब शिक्षक 18 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया के तहत 30 जून तक सभी कार्य पूरे किए जाने हैं। शुक्रवार देर शाम तक जिन जिलों ने सरप्लस शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, उनमें प्रतापगढ़, झांसी, सोनभद्र, संभल, कासगंज (कांशीराम नगर), मैनपुरी, गोंडा, महोबा, कानपुर नगर, जालौन, ललितपुर, आगरा, एटा, महराजगंज, गाजीपुर और सहारनपुर शामिल हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सरप्लस शिक्षकों के समायोजन और आवश्यकतानुसार स्थानांतरण के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।
18 जून को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे। 30 जून तक पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में अब बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी पर मिलेगा 6.50% ब्याज, 3.73 करोड़ ग्राहकों का 300 करोड़ बन रहा इंटरेस्ट
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रेल अधिकारियों के लिए बनेंगे आलीशान बंगले, 14.57 करोड़ रुपए का बजट मंजूर