Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: मेरठ समेत यूपी के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:48 AM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 22 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा। प्रयागराज में ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

    2. प्रयागराज में वज्रपात से दो लोगों की दुखद मौत।

    3. 22 जुलाई तक पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगा मानसून।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम विभाग ने 18 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।

    कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, वज्रपात और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में मानसूनी बारिश हुई। प्रयागराज में वज्रपात से दो मौतों की सूचना है।

    लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। आगरा व आसपास के जिलों में दिनभर बूंदाबांदी होती रही। मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से बादल छा रहे। कुछ जगह हल्की बरसात भी हुई।

    कानपुर, बुंदेलखंड व आसपास जिलों में रविवार देर रात से लेकर सोमवार पूरे दिन कहीं अधिक तो कहीं कम वर्षा हुई। प्रयागराज में सोमवार को सुबह से आसमान पर घने बादल छा गए।

    दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। शहर के नाले उफना गए और सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि, वाराणसी में सोमवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश के नाम पर केवल दो-चार बूंदें ही गिरीं। प्रयागराज में वज्रपात से 48 वर्षीय संजीत कुमार तथा 40 वर्षीय नागेश कुमार की मौत हो गई।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जुलाई को बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना

    वहीं, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    कई जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका : मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ सहित अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    लगातार हो रही बारिश के कारण अगले दो से तीन दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को हो सकती है भारी बारिश; 3 दिन का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- देहरादून: मूसलधार बारिश से शहर की सड़कें बनीं तालाब, जलभराव और भू-कटाव से बढ़ी मुश्किलें