UP MLC Election Result 2026 LIVE: झांसी में सपा प्रत्याशी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, 11 सीटों पर काउंटिंग जारी
UP MLC Chunav Result 2026 LIVE उत्तर प्रदेश के विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

UP MLC Result Live 2026।
UP MLC Result Live। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात केंद्रों पर शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई जा रही है।
इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शाम तक होगा। 23 अक्टूबर को कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ था।बता दें कि काउंटिंग लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में 7 स्थानों पर हो रही है।
रामगोपाल बोले- मतगणना के बाद ही कुछ कहूंगा
#WATCH फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने यूपी एमएलसी वोटों की गिनती पर कहा,'अभी मतगणना चल रही है तो मतगणना के बाद मैं कहूंगा।" 1 नवंबर को रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ' रैली पर उन्होंने कहा, 'सपा इस रैली में शामिल होगी। सब कोशिश करेंगे वहां जाने की और हिस्सा लेगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
झांसी में सपा प्रत्याशी मानसिंह यादव ने जताई काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका, बोले- डमी प्रत्याशी के एजेंट बनकर घूम रहे भाजपाई

इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रारम्भ होते ही धांधली के आरोप सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के 14 एजेंट होने चाहिए, लेकिन डमी प्रत्याशियों के एजेंट बनकर भगवा गमछा डालकर भाजपा कार्यकर्ता अंदर पहुंच गए हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
UP MLC Result 2026: गोरखपुर में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, 14 टेबलों पर होगी मतपत्रों की गिनती

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना शुरू हो गई। प्रेक्षक प्रकाश बिंदु, रिटर्निंग अधिकारी एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं। इसके बाद मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उन्हें सीधा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। मतपत्रों की छंटाई के बाद 50-50 की गड्डियां बनाई जाएंगी। शुरुआती प्रक्रिया में समय लगने के कारण शाम तक भी यह स्पष्ट होना मुश्किल है कि किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी है।
UP MLC Vote Counting 2026: बरेली में मतपेटियां खुलीं, शुरू हुई वोटों की गिनती

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत सुबह से मतगणना का काम जारी है। सबसे पहले मतपेटियां खोलकर मतपत्रों को इकट्ठा किया गया। 35 हजार से अधिक मतपत्र होने के चलते उन्हें इकट्ठा करने में तीन से साढ़े तीन घंटे लग गए। इसके बाद मतपत्रों की गिनती का काम शुरू हो सका।
UP MLC Election Result 2026: झांसी में मतगणना जारी, मतपत्रों की छटाई कर बनाई जा रही गड्डी

झांसी में एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है। जिलाधिकारी गौरंग राठी समेत अन्य अधिकारियों ने बीकेडी पहुंचकर मतगणना स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि, मतपत्रों की छटाई कर गड्डी बनाने का कार्य चल रहा है। पहला रुझान आने में थोड़ी देरी लगेगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत के प्रति आश्वस्त है
यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा ऐतिहासिक जीत के प्रति आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है परिणाम भाजपा के हक में होंगे।
#WATCH | Lucknow | On counting of votes for the biennial elections to the Uttar Pradesh Legislative Council, Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, " The Bharatiya Janata Party is confident of a historic victory." On INDIA bloc rally on Nov 1, he says, "Their movement doesn't have the support of the people. Their goal is to overthrow the government, to create Bangladesh, Pakistan, Nepal, and Sri Lanka, but this conspiracy will never succeed. The people of India will give them a fitting reply."
— ANI (@ANI) October 27, 2026
वाराणसी में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना की प्रक्रिया जारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दी जानकारी
वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि, यह पूरी प्रक्रिया हमारी अपनी मतगणना टीम के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामांकित मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में आयोजित की जा रही है। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On the MLC elections, District Magistrate and Collector of Varanasi, Satyendra Kumar says, "The counting process for the Teachers' and Graduates' constituencies in Varanasi has begun. The entire procedure is being conducted in the presence of counting agents nominated by all the political parties, alongside our own counting personnel. The counting process is proceeding peacefully. The counting process has just started; ballot papers are currently being removed from the boxes and are being bundled together..."
— ANI (@ANI) October 27, 2026
आगरा में भाजपा उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी बोले- हमे अच्छे नतीजों की उम्मीद
आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसी बीच भाजपा उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हमे अच्छे नतीजों की उम्मीद है।
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: BJP candidate Hari Kishore Tiwari says, "The counting process has begun, and we expect good results." https://t.co/TtF3w6sKRK
— ANI (@ANI) October 27, 2026
मेरठ में मोबाइल को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी और पुलिस में तीखी नोकझोंक
मेरठ में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच मोबाइल को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने दारोगा से औकात में रहो तक कह दिया है। विक्रांत वशिष्ठ काउंटिंग सेंटर के अंदर मोबाइल ले जाना चाहते थे, जिसे मना करने पर पुलिस से विवाद हो गया।
आगरा की नवीन गल्ला मंडी में मतगणना शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

आगरा खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना नवीन गल्ला मंडी स्थल पर शुरू हो गई है। मतगणना को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। मंडी परिसर के भीतर और बाहर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बरेली में मतों की गिनती जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बरेली में एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। यहां 8 टेबलों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। अभी पहला चरण शुरू हुआ है। बक्से की सीलिंग दिखाकर मतपत्रों को अंदर से निकाला गया है।
'भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत दर्ज करेंगे'; लखनऊ में बोले अवनीश कुमार सिंह

भाजपा के लखनऊ स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि, 'आज जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया है और जैसा भारी मतदान हुआ है, वह अद्भुत है। बड़ी संख्या में मतपत्र भाजपा के पक्ष में पड़ने तय हैं। भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से हम जीत दर्ज करेंगे।'
वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों की मतगणना शुरू

कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी की पहाड़िया मंडी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनावों की मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक चुनाव के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं, जबकि मतगणना ड्यूटी के लिए 224 कर्मियों को तैनात किया गया है।
लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लखनऊ में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की मतगणना के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): यूपी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों की मतगणना के लिए रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। https://t.co/ebG0Czp1uV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
गोरखपुर में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा
गोरखपुर में एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है साथ ही बेरिकेडिंग की गई है।
मतगणना से एक दिन पहले बदले गए गोरखपुर-फैजाबाद के प्रेक्षक
विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना से ठीक एक दिन पहले भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक बदल दिया। आयोग ने वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह को प्रेक्षक ड्यूटी से मुक्त कर रिजर्व में रख दिया है। उनके स्थान पर वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को नया प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
यूपी MLC की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में 23 अक्टूबर को 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था
UP Vidhan Parishad Chunav Result यूपी विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में 23 अक्टूबर को 55.24 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 79.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं स्नातक खंड सीटों में आगरा में सर्वाधिक 51 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि लखनऊ खंड स्नातक सीट में सबसे कम 38.02 प्रतिशत मतदान हुआ था।
