Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा में सख्ती- केवल काला और नीला पेन ले जा सकेंगे अभ्यर्थी, कड़े नियम लागू

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:47 PM (IST)

    मुख्य सचिव और डीजीपी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा केंद्रों पर केवल काला व नीला पेन ले जाने की अनुमति होगी और निष्पक्षता ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती को लेकर होने वाली लिखित परीक्षा पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के भीतर कर्मियों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।

    उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दो ताले लगाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को काला व नीला रंग का पेन तथा पहचान पत्र के अलावा कुछ और लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    मुख्य सचिव व डीजीपी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्ट्रांग रूम के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और सुरक्षा के लिए दो-दो गार्डों की तैनाती की जाए।

    परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बोर्ड द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।

    उन्होंने निर्देश दिए कि छह से 10 जून तक सभी परीक्षा केंद्रों का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाए। साथ ही मोबाइल फोन, कैमरा, ब्लूटूथ को लेकर परीक्षा कक्षों, परीक्षा केंद्र परिसर, छत, गैलरी, सीढ़ियों एवं शौचालय सहित पूरे परिसर की गहनता से छानबीन की जाए।

    खबरें और भी

    डीजीपी ने अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों एवं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं ट्रैफिक बल को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

    भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि आरक्षियों के 32,679 पदों के लिए आठ, नौ व 10 जून सभी जिलों के 1,183 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा के लिए करीब 28.86 आवेदन प्राप्त हुए हैं।