विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा के सेंटर और तारीखें बदलीं, नया एडमिट कार्ड जारी

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:33 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 04:07 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुई है। गोरखपुर, लखनऊ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. भारी वर्षा के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रभावित हुई।

  2. गोरखपुर, लखनऊ सहित आठ केंद्रों में बदलाव किया गया।

  3. अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र जांचने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पेट) पर भारी वर्षा का असर पड़ा है। मैदानों में जलभराव के कारण गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, आजमगढ़ समेत आठ के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। कई अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि भी पुनर्निर्धारित की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी में छह अक्टूबर की परीक्षा अब नौ अक्टूबर को प्रयागराज की चौथी वाहिनी पीएसी में होगी। सात अक्टूबर के अभ्यर्थियों का केंद्र 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और परीक्षा तिथि नौ अक्टूबर की गई है। आठ अक्टूबर की परीक्षा डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में नौ अक्टूबर को होगी। नौ अक्टूबर के अभ्यर्थियों का केंद्र 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली किया गया है।

आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी में छह, सात और आठ अक्टूबर की परीक्षा भी प्रभावित हुई है। इन अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ के 35वीं वाहिनी पीएसी और डा. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर को परीक्षा कराई जाएगी। सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में 10 अक्टूबर की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। बोर्ड ने संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा में पहुंचने से पहले संशोधित एडमिट कार्ड में केंद्र और तिथि जरूर जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर गोशालाओं में बनेंगे गोबर के दीये और मूर्तियां, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश