Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बीज निगम कर्म‍ियों को मिलेगा सातवां वेतनमान, योगी सरकार ने ल‍िया फैसला

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 07:22 PM (IST)

    योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य बीज विकास निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का फैसला किया है। निगम की बेहतर वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद सातवें वेतनमान की फाइल को स्वीकृति प्रदान की गई।- फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य बीज विकास निगम के कार्मिकों को सातवां वेतनमान दिए जाने का निर्णय लिया है। निगम होने के कारण अभी तक इन कर्मियों को अन्य सरकारी विभागों की तरह वेतन का यह लाभ प्राप्त नहीं हो सका था और छठवां वेतनमान ही मिल रहा था।

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राज्य बीज विकास निगम की वित्तीय स्थिति में वित्तीय वर्ष 2017-18 के बाद से, विशेषकर वित्तीय वर्ष 2019-20 से निरंतर लाभ अर्जित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 तक निगम का कुल संचित लाभ 143.07 करोड़ रुपये हो चुका है।

    वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में निगम द्वारा 40 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया जाना संभावित है। निगम की इस सुदृढ़ वित्तीय स्थिति और कर्मियों के समर्पण को देखते हुए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद सातवें वेतनमान की फाइल को स्वीकृति प्रदान की गई है। निगम में वर्तमान में 371 पद हैं। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जाएगा 'रश्मिरथी पर्व', साहित्य, विरासत और राष्ट्र चेतना का होगा संगम