विधान परिषद चुनाव: सॉफ्टवेयर की गलती से वोटर लिस्ट के नामों में हुई गड़बड़ी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया अपडेट
विधान परिषद चुनावों की मतदाता सूची में सॉफ्टवेयर की गलती से 158 नामों में त्रुटियां पाई गईं, जिसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वीकार किया है।

HighLights
सॉफ्टवेयर की गलती से मतदाता सूची में नाम गलत दर्ज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 158 त्रुटियां स्वीकार कीं।
अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में हुई यह बड़ी चूक।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान से पहले मतदाता सूची पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने माना कि मतदाता सूची में 158 (कुल मतदाताओं का 0.01 प्रतिशत) मतदाताओं के नाम या फिर उनके संबंधियों के नाम गलत दर्ज हुए हैं। साफ्टवेयर के जरिये अंग्रेजी में टाइप किए गए नामों को त्रुटि की वजह से हिंदी में ट्रांसलेट कर दिया।
उदाहरण के लिए मतदाता का नाम रामहित यादव है तो उसको अंग्रेजी में टाइप करते समय त्रुटिवश राम हिट यादव कर दिया गया और साफ्टवेयर ने इसे हिंदी में ‘राम ने यादव को मारा’ अनुवाद कर दिया।
रिणवा ने बताया कि पहली बार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार करने की आनलाइन प्रक्रिया के तहत पिछले वर्ष एक नवंबर की अर्हता तिथि के आधार पर 3,43,355 आवेदकों ने आनलाइन पंजीकरण कराया था। छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई।
यह भी पढ़ें- कानपुर के अरमापुर मेले में ग्रेविटी झूला टूटने से 30 लोग घायल, मची भगदड़
बाद में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित पूरक सूचियां भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गईं। अंतिम मतदाता सूची में 14,81,310 मतदाता दर्ज हैं। आनलाइन पोर्टल में आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति-अस्वीकृति और डुप्लीकेशन जांच जैसी सुविधाएं हैं। मतदाता घर बैठे अपना मतदान केंद्र और मतदाता क्रमांक भी जान सकते हैं।
