Weather Today: तेज धूप या बरसात! चंद्र ग्रहण पर कैसा रहेगा यूपी में मौसम? लेटेस्ट अपडेट
चंद्र ग्रहण के दिन यूपी में तेज हवाएं चलेंगी, जिसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। आज चंद्र ग्रहण है और होली के दिन पर मौसम भी आज अपना रंग दिखाएगा। आज यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती तीन-चार दिनों के दौरान प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
प्रदेश में सोमवार को एक तिहाई से अधिक जिलों का अधिकतम तामपान में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। लखनऊ का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश कम होने से बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है आज 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन सप्ताह के अंत में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में प्रदेश के ज्यादातर भाग में औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।