UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया बारिश और बादलों का पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है, बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है। तापमान में गिरावट की भी आशंका है, इसलिए लोगों को ठंड से बचने के लिए कहा गया है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मोंथा चक्रवात का असर पूर्वी यूपी के साथ लखनऊ और आसपास के जिलों में खूब दिखाई दिया था। अब यूपी में मौसम बदल रहा है। माैसम विभाग ने नवंबर में रातें गर्म रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सामान्य से औसत मासिक न्यूनतम तापमान अधिक रहने की वजह से ऐसा होगा। प्रशांत महासागर में उत्पन्न कमजोर ला-निना की परिस्थितियोंं के नवंबर व दिसंबर में भी जारी रहने और उसके नकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से नवंबर में औसत से अधिक वर्षा हो सकती है।
बारिश ने बनाया था रिकॉर्ड
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले दिनों हुई दिनभर बारिश से एक रिकॉर्ड भी बना था। पिछले 10 साल में अक्टूबर माह में दिन का पारा न्यूनतम स्तर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इसके पहले अक्टूबर 2015 में दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अब बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहे थे। शनिवार को पांच दिन बाद सुबह से धूप निकली।
आगरा का मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
आज मौसम साफ रहने का है अनुमान
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि दो व तीन नवंबर को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। चार नवंबर को बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।