विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 25 लाख युवाओं को मिलेगा टैबलेट, आज से योगी सरकार शुरू करेगी महाअभियान

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:30 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु 25 लाख और विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. 25 लाख अतिरिक्त विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट।

  2. 15 नवंबर से वितरण अभियान होगा शुरू।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे वितरण।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार 25 लाख और विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी कर रही है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत नए चरण में टैबलेट वितरण अभियान 15 नवंबर से शुरू होगा।

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टैबलेट वितरित करेंगे, इसमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

सरकार की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए 25 लाख टैबलेट की आपूर्ति जिलों को शुरू कर दी गई है। इससे पहले योजना के तहत विद्यार्थियों को करीब 60 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे जा चुके हैं।

इस योजना का लाभ उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को दिया जाता है।

टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल लाइब्रेरी, शैक्षणिक सामग्री और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों तक पहुंच आसान होगी। साथ ही वे रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में कोडीनयुक्त सीरप की आपूर्ति-बिक्री की होगी डिजिटल निगरानी, FSDA ने केंद्र सरकार को भेजे छह सुझाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।