Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC ने जारी किया कैलेंडर, जून से सितंबर तक आयोग की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तिथियां तय

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:00 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जून से सितंबर तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जून से सितंबर तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    आयोग के कैलेंडर में आबकारी सिपाही, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, सहायक बोरिंग तकनीशियन, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां तय की गई हैं।

    इसके अलावा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक पदों के साक्षात्कार भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की स्पष्ट रूपरेखा मिल सकेगी।

    निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के अधीन अनुदेशक मशीनिष्ट और पशुपालन विभाग के सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पदों के साक्षात्कार जून में प्रस्तावित हैं।

    फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 29 जून को होगी। बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी।

    जुलाई में अनुदेशक फैशन टेक्नोलाजी, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलाजी और मैकेनिक मोटर व्हीकल पदों के साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा और दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को होगी।

    सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकीय) मुख्य परीक्षा 26 जुलाई को होगी।

    अगस्त में अनुदेशक प्लंबर का साक्षात्कार प्रस्तावित है। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा नौ अगस्त और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को होगी।

    आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 20 सितंबर व वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होगी।

    आयोग ने स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।