यूपी होमगार्ड विभाग के 504 पदों की मुख्य परीक्षा की आंसर-की जारी, 30 नवंबर तक कर सकेंगे मिलान
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होमगार्ड विभाग में 504 पदों पर हुई मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
होमगार्ड विभाग के 504 पदों की उत्तर कुंजी जारी।
UPSSSC ने मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल कुंजी दी।
अभ्यर्थी 30 नवंबर तक वेबसाइट पर मिलान करें।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होमगार्ड विभाग में 504 पदों पर भर्ती के लिए हुई मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
22 नवंबर को प्लाटून कमांडर के 52, ब्लाक आर्गनाइजर के 243 और हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने मंगलवार को तीनों पदों की परीक्षाओं की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की है।
यह भी पढ़ें- सत्ता वापसी का दांव: गुरुवार को जारी होगा सपा का घोषणापत्र, महिलाओं-किसानों और युवाओं के लिए क्या है खास?
अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर उत्तर कुंजी देखकर अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 नवंबर तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक हटा दिया जाएगा।