यूपी में निवेश का नया लक्ष्य, जीबीसी-5 के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपये का रोडमैप
सरकार ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 के लिए इन्वेस्ट यूपी का निवेश लक्ष्य 6 लाख करोड़ से बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। जीबीसी की तिथि ...और पढ़ें

-पहले-पहल पांच लाख करोड़ रुपये का रखा गया था लक्ष्य
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 को लेकर सरकार ने अब इन्वेस्ट यूपी को 7.5 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया है। पहले सरकार ने इन्वेस्ट यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया था, जिसे बढ़ाकर छह लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था।
हालांकि अभी तक जीबीसी की तिथि तय नहीं की जा सकी है। नतीजतन इन्वेस्ट यूपी को इस लक्ष्य से ज्यादा की परियोजनाओं को लेकर भूमि पूजन कराने की तैयारी का समय मिल गया है।
सरकार ने राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए सबसे पहले सिस्टम में सुधार (रिफार्म) किया। फिर परफार्मेंस के जरिए नीतियों को जमीन पर उतारा गया। उसके बाद ट्रांसफार्म के माध्यम से प्रदेश की छवि बदल गई। निवेशकों की सुविधा के लिए निवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाया गया।
यह भी पढ़ें- UPSSSC में 929 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी पदों पर भर्ती, PET-2025 अनिवार्य
निवेश व उद्योग के रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचान कर ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ के तहत 13 अधिनियमों में 99 प्रतिशत छोटे आपराधिक प्रविधान समाप्त कर कारोबार को आसान किया गया। साथ ही फिल्म सिटी, टाय पार्क, लाजिस्टिक हब, ललितपुर फार्मा पार्क, मेगा टेक्सटाइल पार्क, कन्नौज में परफ्यूम पार्क, प्लास्टिक, गारमेंट और लेदर क्लस्टर को विकसित कर सरकार क्षेत्रवार निवेश लाने के प्रयास कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।