Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: गलन भरी सर्दी से आफत और घने कोहरे का अलर्ट, लोहड़ी पर मौसम का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 08:59 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में गलन भरी सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। यह लेख राज्य में जारी कड़ाके की ठंड की स्थिति, लोहड़ी त्योहार पर मौसम के संभावित बदलावो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    यूपी में भीषण ठंड का कहर जारी, लोहड़ी पर कैसा रहेगा मौसम, घने कोहरे का अलर्ट

    जागरण टीम, लखनऊ। यूपी के मौसम का रंग फिर से बदलेगा। सप्ताह के अंत में एक बार फिर सुबह कोहरा और जोरदार ठंड पड़ने की संभावना है। मंगलवार यानि आज हवाओं की अधिकतम गति 11 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर मौसम गलन और कड़ाके की ठंड वाला होगा। रात में बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है।

    अगले दाे दिनों तक शहर का मौसम के तापमान में आंशिक बदलाव हो सकता है। दिन में खिली धूप ने दिन का तापमान बेहतर रहा, कुछ शहरों में सोमवार की सुबह कोहरा न होने से दृश्यता सामान्य रही। हालांकि मेरठ, मुज्जफरनगर, शामली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीलीभीत में कोहरा छाया रहा और सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के बराबर रही। आज भी इन जिलों में कोहरा छाने की संभावनाएं हैं।

    shamli fog

    शामली में मंगलवार को सुबह के समय घने कोहरे के बीच से वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक।

    शाम को धुंध और कोहरा का अनुमान

    मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में नमी के कारण सुबह शाम धुंध, कोहरा रह सकता है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं के कारण दिन में हल्का ठंड होने की संभावना है।

    rampur fog small

    रामपुर में मंगलवार को गांधी समाधि पर छाया घना कोहरा।

    कोहरे में दृश्यता शून्य, रेंग-रेंग कर गुज़र रहे वाहन


    रामपुर। मंगलवार को भी रामपुर में सुबह घना कोहरा छाया है। इसके चलते दृश्यता शून्य है। वाहन रेंग-रेंग कर गुज़र रहे हैं। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्द हवा के बीच गलन बरकरार है।

    4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गलन बढ़ी

    शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यहां भी दिख रहा है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन गलन बरकरार है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विभाग के विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पश्चिम हो गया है। जिस कारण कोहरा नहीं है, लेकिन शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है।

    कानपुर का मौसम

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि अभी दो दिनों में मौसम साफ रहेगा तेज धूप निकलेगी, शाम को धुंध कुहरा भी कम होगा। वही शाम के समय से सुबह तक गलन वाली सर्दी बनी रहेगी तापमानों में 1 से 2 डिग्री का उतार चढ़ाव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से तापमान में वृद्धि होगी और शुक्रवार से इसमें फिर गिरावट आएगी।

    सोमवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं उत्तर पश्चिम विक्षोभ का दबाव होने के कारण हवा की औसत गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर अधिकतम 6.2 किलाेमीटर प्रति घंटे तक चली।

    यह भी पढ़ें- मौसम पूर्वानुमान : भागलपुर और आसपास के जिलों में बढ़ रहा तापमान, धूप से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- Weather Update: आगरा में सीजन की सबसे सर्द रात, कैसा रहेगा मौसम का हाल; देखें लेटेस्ट अपडेट