'बदल रहा उत्तर प्रदेश...' मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'UP को बदलने के 9वें वर्ष' कॉन्क्लेव में प्रदेश के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, कृषि सुधा ...और पढ़ें
HighLights
सात शहरों में मेट्रो का सफल संचालन।
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रदेश की बढ़ती ताकत।
50 लाख हेक्टेयर जमीन को निशुल्क जल।
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'UP को बदलने के 9वें वर्ष' के उपलक्ष्य में आयोजित एक कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और कृषि क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 7 शहरों में मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने देश की पहली रैपिड रेल (नमो भारत) का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली और मेरठ के बीच इसकी शुरुआत प्रदेश की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।
किसानों के हित में किए गए कार्यों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगभग 50 लाख हेक्टेयर जमीन को निशुल्क जल उपलब्ध करा रही है। नहरों के जाल और ट्यूबवेल के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
यह भी पढ़ें- सड़क नहीं, अब रेल मार्ग से भेजें माल; ईंधन खपत कम करने के लिए आयुक्त दीपक कुमार ने दिए निर्देश
सुशासन का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था के मामले में जो कड़े लक्ष्य तय किए थे, उनके परिणाम आज सबके सामने हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पिछले नौ वर्षों के प्रयासों ने उत्तर प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुँचाया है, जिससे राज्य की पहचान वैश्विक स्तर पर बदली है।